फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: संसद सत्र से पहले 28 नवंबर को होगी सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

Mon, 22 Nov 2021 02:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 28 नवंबर यानी रविवार को सर्वदलीय बैठक होगी। इस बैठक में पीएम मोदी के भी शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
सर्वदलीय बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 28 नवंबर यानी रविवार को सर्वदलीय बैठक होगी। इस बैठक में पीएम मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में विपक्षी पार्टियों के साथ संसद को सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होने जा रहा है और 23 दिसंबर को खत्म होने की संभावना है।  

विज्ञापन


शीतकालीन सत्र में भी हंगामे के आसार
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून को वापस लेने का मुद्दा भी संसद के शीतकालीन सत्र में उठाया जा सकता है। संसद के बाहर किसान तो अंदर विपक्ष भी सरकार को MSP गारंटी कानून पर घेरने को तैयार है। राहुल गांधी ने किसानों के नाम अपने खुले पत्र में लिखा कि साथियों अभी संघर्ष खत्म नहीं हुआ है, एमएसपी मुद्दा अभी बचा हुआ है। इसके अलावा विपक्ष महंगाई पर भी सरकार को घेर सकता है। ईडी और सीबीआई के निदेशकों के कार्यकाल बढ़ाने पर भी विपक्ष सदन में हंगामा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें