फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: CM माझी-नवीन पटनायक समेत नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा में ली शपथ, 19 जून तक चलेगा कार्यक्रम

Tue, 18 Jun 2024 03:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिसा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी संपन्न हुए। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर ओडिशा में पहली बार अपनी सरकार बनाई।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ - फोटो : ANI (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल कर नवीन पटनायक के 24 वर्षों के शासन को खत्म कर दिया। मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उप मुख्यमंत्री केवी सिंह देव और प्रभाती परिदा तथा बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने 17वीं ओडिशा विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर रनेंद्र प्रताप स्वैन ने आज सभी विधायकों को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ समारोह 19 जून तक चलेगा। मुख्यमंत्री और अन्य नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन



बता दें कि ओडिसा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी संपन्न हुए। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर ओडिशा में पहली बार अपनी सरकार बनाई। बीजद को 51, कांग्रेस को 14 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को एक सीट पर जीत मिली। इनके अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की। 

कुल 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 82 विधायक ऐसे हैं जो पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सदन के नेता हैं और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सर्वसम्मति से विपक्ष के नेता चुने जाने की संभावना है। बता दें कि मोहन माझी की सरकार में दो डिप्टी बनाए गए हैं। प्रभाती परिदा ओडिशा की पहली महिला डिप्टी सीएम बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें