फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: सैनिटाइजर की बिक्री 85 तो मास्क की 35 फीसदी गिरी

Tue, 16 Mar 2021 06:58 AM IST
देव कश्यप परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

जैसे-जैसे भारत कोरोना वायरस की पहली लहर से बाहर आने का प्रयास कर रहा था, ठीक वैसे ही लोगों के व्यवहार में बदलाव भी होने लगा। इसकी पुष्टि तब और हुई, जब दवा विक्रेताओं के राष्ट्रीय संगठन (एआईओसीडी) की रिपोर्ट मिली। इसके मुताबिक पिछले वर्ष जुलाई से तुलना करने पर देश में सैनिटाइजर की ब्रिकी 85 फीसदी तक और मास्क बिक्री 35 फीसदी तक गिर चुकी है।

विज्ञापन


एआईओसीडी के अध्यक्ष जेएस शिंदे का कहना है कि मास्क और सैनिटाइजर का कारोबार जितनी तेजी से बढ़ा था, आज उसी रफ्तार से नीचे भी आया है। चालान से बचने के लिए मास्क खरीद रहे हैं लेकिन बिक्री में फिर भी गिरावट है। वहीं आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल ने कहा, मुझे नहीं लगता कि लोग इस वक्त इतनी भी परवाह कर रहे हैं कि सैनिटाइजर नहीं तो साबुन से हाथ धोकर संक्रमण को खुद से दूर रखें। नतीजतन रोजाना संक्रमण के मामलों में गिरावट की जगह बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

जब घर में थे तब खूब खरीदा, अब बाहर हैं तो...
15 से 31 मार्च 2020 के दौरान देशभर में 99 हजार सैनिटाइजर बोतलों की बिक्री हुई थी। लॉकडाउन के दौरान घर में रहते हुए भी लोग सैनिटाइजर और मास्क खरीद रहे थे। इसी का नतीजा रहा कि जुलाई 2020 तक हर महीने देश की 8.50 लाख दवा दुकानों से 24 लाख से भी ज्यादा सैनिटाइजर बोतलों की बिक्री हुई। पिछले साल अगस्त में 15.74 और सितंबर में 13.61 लाख सैनिटाइजर बोतलें बिकीं। लेकिन सितंबर में पहली लहर गुजरने के बाद से इनकी बिक्री घटती चली गई और फरवरी में यह संख्या तीन लाख से भी कम है।
विज्ञापन


दोबारा इस्तेमाल होने वाले मास्क से भी असर
एआईओसीडी के सचिव राजीव सिंघल का कहना है कि मास्क की बिक्री में गिरावट आने की और भी वजह हो सकती हैं,लेकिन सैनिटाइजर को लेकर बात करें तो फिलहाल दूसरा कोई कारण समझ नहीं आ रहा है। रोजमर्रा के लिए लोग दोबारा इस्तेमाल होने वाले मास्क को लेना पसंद कर रहे हैं, जिसे धोकर वह अपना काम चला सकते हैं। ज्यादातर लोग इस समय ऐसा ही कर रहे हैं। एक एमजी कंपनी से अंकुर गिग्रास ने बताया कि ऑनलाइन बाजार में भी सैनिटाइजर और मास्क में 40 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें