फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: अखिलेश ने पूछा सवाल तो भड़क गए अनुराग ठाकुर, बोले- अग्निपथ पर राहुल के साथ आप भी अफवाह फैलाने लगे

Tue, 30 Jul 2024 05:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अखिलेश यादव के बयान पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया। उन्होंने अग्निपथ योजना के बचाव में कहा कि अग्निवीर योजना 100 फीसदी की गारंटी देता है। अखिलेश यादव और अनुराग ठाकुर के बहस से लोकसभा में हंगामा मच गया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव, अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के बीच अग्निपथ योजना को लेकर तीखी बहस हुई। केंद्रीय बजट पर चर्चा के बीच अखिलेश यादव ने सरकार अग्निपथ योजना को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों से सोशल मीडिया पर समर्थन में पोस्ट करवाया। अखिलेश यादव के बयान पर अनुराग ठाकुर भड़क गए। उन्होंने सपा नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ बैठकर वह भी झूठ और अफवाह फैलाने लगे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा, "जब अग्निवीर योजना शुरू की गई थी, तब उद्योगपतियों को सोशल मीडिया पर यह पोस्ट करने के लिए मजबूर किया गया कि वे अग्निवीरों को नौकरी देंगे। सरकार को यह बात इसलिए याद है, क्योंकि वो मानती है कि ये योजना सही नहीं है। इस वजह से वे राज्य सरकारों से वापस लौटने वाले अग्निवीरों को कोटा और नौकरियां उपलब्ध कराने के लिए कह रहे हैं।" 

अखिलेश यादव के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार
अखिलेश यादव के बयान पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया। उन्होंने अग्निपथ योजना के बचाव में कहा, "मैं उस हिमाचल प्रदेश से आता हूं, जिन्होंने पहला परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा दिया। कारगिल में बलिदान हुए अधिकांश जवान यहीं के हैं। हां, मैं कहता हूं कि वन रैंक वन पेंशन की लंबे समय से चली आ रही मांग को नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरा किया। मैं यह स्पष्ट कर दूं अखिलेश जी कि अग्निवीर योजना 100 फीसदी की गारंटी देता है।"
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर के पलटवार पर अखिलेश यादव ने सवाल किया। उन्होंने पूछा कि अगर यह योजना इतना प्रभावशाली है, तो सरकार को उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी आरक्षण प्रदान करने की आवश्यकता क्यों हुई। अखिलेश यादव और अनुराग ठाकुर के बहस से लोकसभा में हंगामा मच गया। अनुराग ठाकुर ने कहा, "मैंने एक कैप्टन के तौर पर भी काम किया है। अखिलेश जी केवल उपदेश मत दीजिए। राहुल गांधी के साथ बैठने से आपको भी झूठ बोलने और अफवाह फैलाने की आदत हो गई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें