फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल हादसे में नहीं आतंकियों का हाथ, वोट की खातिर फैलाया झूठ: अखिलेश

Sat, 04 Mar 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। बीते दिनों कानपुर रेल हादसे में मोदी ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने वाले बयान को बीजेपी की वोट पाने की साजिश करार दिया।
विज्ञापन


गाजीपुर में हुई रैली में अखिलेश ने कहा कि 'हमारे रेलमंत्री कानपुर रेलवे की देखभाल करने में असमर्थ हैं। इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री को हादसे की गलत रिपोर्ट सौंपी। जिसमें दावा किया गया कि रेल हादसे के पीछे आईएसआई का हाथ है।' उन्होंने कहा, यह हादसा उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ, लेकिन प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के बावजूद मुझे हादसे से जुड़ी किसी भी सूचना और सच्चाई से दूर रखा गया।'

बता दें कि ट्रेन हादसा कानपुर में 20 नवंबर को हुआ था जिसमें 150 लोगों की मौत हुई थी और 300 से अधिक यात्री घायल हुए थे। इसके बाद 28 दिसंबर 2016 को रूरा में सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस डिरेलमेंट में करीब 70 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। जिसमें आईएसआई को इसका जिम्मेदार ठहराया गया था। 
विज्ञापन



 
Trending Videos
विज्ञापन

बीजेपी ने देश के जवानों के लिए कुछ नहीं किया

अखिलेश ने कहा 'पीएम मोदी यूपी से सांसद है और उनके मंत्री भी इसी सूबे से सांसद हैं, लेकिन उन्होंने आजतक यूपी में ऐसा कोई कार्य नहीं करवाया जिससे विकास दिखे। और वह हमारे काम और विकास की निंदा करते हैं।

वहीं दिल्ली विश्वविधालय के रामजस कॉलेज में मचे घमासान को लेकर अखिलेश ने बीजेपी से सवाल करते हुए पूछा कि राष्ट्रवाद की बात करने वाली बीजेपी ने देश के लिए जान गंवाने वाले जवानों के लिए क्या किया है?

उन्होंने बताया कि सिर्फ समाजवादी पार्टी ही जंग में मारे जाने वाले जवानों के परिवारों की मदद करती है। वहीं बीते पांच चरणों में हुई वोटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि सपा अपने काम की वजह से सबसे आगे चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें