फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: अकबरुद्दीन ओवैसी बने प्रोटेम स्पीकर, भाजपा विधायकों ने किया विरोध, कहा- हम नहीं लेंगे शपथ

Sat, 09 Dec 2023 09:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि नई सरकार, कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद रेवंत रेड्डी और कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन
akbaruddin owaisi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन की ओर से नियुक्ति के बाद एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ ली। चंद्रयानगुट्टा से विधायक नवनियुक्त विधायकों को शपथ दिलाएंगे। वहीं, भाजपा ने एलान किया कि उसके विधायक ओवैसी के सामने शपथ नहीं लेंगे और समारोह का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन




भाजपा नेताओं ने किया विरोध
नई विधानसभा का पहला सत्र शनिवार से शुरू हो रहा है। प्रोटेम स्पीकर अस्थायी भूमिका निभाता है और वह नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने और स्पीकर चुने जाने तक विधानसभा सत्र का संचालन करता है। ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि नई सरकार, कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद रेवंत रेड्डी और कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। रेवंत रेड्डी हर बार कहते थे कि भाजपा, बीआरएस और एआईएमआईएम एक है। आज पता चल गया कि कौन किसके साथ है। शनिवार को हम अकबरुद्दीन के सामने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे और समारोह का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें