फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईयूडीएफ के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अजमल ने पत्रकार से दुर्व्यवहार पर माफी मांगी 

Thu, 27 Dec 2018 07:09 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
बदरुद्दीन अजमल
विज्ञापन

आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मौलान हदरुद्दीन अजमल ने एक पत्रकार के साथ बदतमीजी व गाली-गलौच करने के बाद उससे माफी माफी मांग ली है। लेकिन राज्य के पत्रकारों में अजमल, जो मशहूर इत्र कारोबारी भी हैं, के रवैए से भारी नाराजगी है। कई पत्रकार संगठनों ने यहां रैली निकाल कर अजमल के रवैए का विरोध किया है। उक्त पत्रकार ने अजमल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


असम की धुबड़ी सीट से सांसद अजमल ने बुधवार को मनकाचर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कबीर मंडल एक पत्रकार के साथ गाली-गलौच करते हुए सिर फोड़ देने की धमकी दी थी। साथ ही उसके हाथ से मिख छीनते हुए उसे बाहर निकलने को भी कहा था। अजमल के समर्थकों की नाराजगी को ध्यान में रखते हुए उस पत्रकार को अजमल से माफी मांगनी पड़ी थी। उसने प्रेस कांफ्रेंस में सवाल पूछा था कि क्या वे अगले साल केंद्र में सत्ता में आने वाली पार्टी के साथ हाथ मिलाएंगे?

इस मुद्दे पर विवाद बढ़ता देख कर अजमल ने गुरुवार को ट्विटर पर कल की घटना के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि कल जो हुआ वह उन्होंने जान-बूझ कर नहीं किया। अजमल ने दावा किया कि वह पत्रकार हमेशा उल-जलूल सवाल पूछता रहता है। उनका कहना है कि वे लोकतंत्र के चौथे खंभे का काफी सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें