फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotiraditya Scindia: उड्डयन मंत्री सिंधिया ने कहा- अगले पांच-सात सालों में विमानों का बेड़ा होगा दोगुना

Sat, 27 Aug 2022 01:49 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

बिजनेस टुडे इंडिया@100 के कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य  लास्ट माइल कनेक्टिविटी है। टियर-2 और टियर-3 शहरों को हवाई यातायात से जोड़ने पर फोकस रहेगा। इस लक्ष्य को पाने में सब-20 सीटर एयरक्राफ्ट अहम भूमिका निभाएंगे। बता दें कि अमर उजाला बिजनेस टुडे इंडिया@100 का मीडिया पार्टनर है।
 
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अगले पांच से सात सालों में देश में जहाज से यात्रा करने वालों की संख्या भारतीय रेलवे के एसी कोच से यात्रा करने वाले यात्रियों से ज्यादा हो जाएगी। इसी अवधि में देश में विमानों का बेड़ा 1200 से 1500 तक बढ़ाया जाएगा, जो अभी 700 है। ज्योतिरादित्य सिंधिया बिजनेस टुडे इंडिया@100 के कार्यक्रम में बोल रहे थे। बता दें कि अमर उजाला बिजनेस टुडे इंडिया@100 का मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन


सिंधिया ने अगले 25 साल के रोडमैप पर चर्चा करते हुए कहा, एविएशन सेक्टर हमारे देश के डीएनए का पार्ट है। बीते 8 सालों में इस क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम काम किए गए हैं। 1.3 अरब लोगों वाले देश में रेलवे का सिर्फ फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी पार्ट ही हमारा निकटतम प्रतिद्वंदी है। अगले एक दशक में एविएशन सेक्टर में 97,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। कहा-अगले एक दशक में हवाई यात्रा करने वालों का आंकड़ा 40 करोड़ पर पहुंच जाएगा। 

छोटे शहरों को जोड़ने का लक्ष्य
सिंधिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य  लास्ट माइल कनेक्टिविटी है। टियर-2 और टियर-3 शहरों को हवाई यातायात से जोड़ने पर फोकस रहेगा। इस लक्ष्य को पाने में सब-20 सीटर एयरक्राफ्ट अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


सिंधिया ने बताया कि विभिन्न राज्यों में हेलीपैड बनाने पर जोर दिया जा रहा है। देश में हेलिकॉप्टर्स की संख्या बढ़ाने की योजना है, जो पहाड़ी राज्यों में भी सुचारु सेवाएं देने में सक्षम होंगे। एक सवाल पर सिंधिया ने कहा , मेरे हाथ एयर इंडिया के साथ या उसके बिना भी काफी भरे हुए हैं। कहा-प्रबंधन के तहत, एअर इंडिया नई ऊंचाइयों को छुएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें