फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RK Sigh : केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह बोले- बिजली फ्री झूठ, करदाता भुगतान करता है या आम उपभोक्ता

Sat, 27 Aug 2022 01:42 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

बिजनेस टुडे इंडिया@100 के कार्यक्रम के दौरान आर के सिंह ने मुफ्त बिजली देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। बता दें कि अमर उजाला, बिजनेस टुडे इंडिया@100 का मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन
केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने मुफ्त में सुविधाओं पर बहस के बीच मुफ्त बिजली देने के वादों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कुछ भी मुफ्त नहीं है। या तो करदाता इसके लिए भुगतान कर रहा है या आम उपभोक्ता कर रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हम श्रीलंका की तरह बनना चाहते हैं। आरके सिंह बिजनेस टुडे इंडिया@100 के कार्यक्रम में बोल रहे थे। बता दें कि अमर उजाला, बिजनेस टुडे इंडिया@100 का मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान आर के सिंह ने मुफ्त बिजली देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। सिंह ने कहा कि वर्तमान में कोई भी बैंक राज्यों में बिजली स्टेशन स्थापित करने के लिए ऋण देने को तैयार नहीं है। वजह कई बिजली उत्पादन कंपनियों को 60,000-70,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जो वापस नहीं आ रहा। इसका खामियाजा आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा।

कोयला सरकार के लिए चिंता का विषय
मंत्री ने कहा, सरकार अक्षय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन पर ध्यान केंद्रित कर रही है, लेकिन कोयला चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा, यदि घरेलू कोयले की खपत को देखें तो यह हमारे घरेलू आवक से लगभग 3 लाख टन अधिक है। यह चिंता की बात है।
विज्ञापन

विज्ञापन


अक्षय ऊर्जा का केंद्रीय पूल बनेगा
मंत्री ने कहा, बिजली मंत्रालय ने हाल ही में अक्षय ऊर्जा स्रोतों का एक केंद्रीय पूल बनाने का प्रस्ताव दिया है। इस पूल से, एक मध्यस्थ कंपनी बिजली की खरीद कर सकती है और इसे एक इकाई को आपूर्ति कर सकती है जो कई राज्यों को खुदरा आपूर्ति कर सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें