दिल्ली एनसीआर में खतरनाक हो रहे वायु प्रदूषण को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपनी सभी कर्मचारियों से कहा है कि वे दफ्तर आने के लिए जहां तक हो सके निजी वाहनों की बजाए सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें।
केंद्र ने कहा कि यदि कर्मचारी निजी या सरकारी वाहन का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कार पुलिंग का इस्तेमाल करें, ताकि सड़कों पर वाहनों की संख्या कम की जा सके। केंद्र के सभी विभागों को यह आदेश दिया गया है।
कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करें
कार्मिक मंत्रालय ने सभी केंद्रीय विभागों व मंत्रालयों से कहा है कि वे कर्मचारियों को कोविड अनुकूल व्यवहार का भी सख्ती से पालन करने को कहें। कर्मचारी हमेशा मास्क पहनें और गैर जरूरी यात्रा टालें।
आदेश में कहा गया है कि मौजूदा प्रदूषण स्तर को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों में पदस्थ सभी कर्मचारियों से आग्रह किया जाता है कि वे दफ्तर आने के लिए सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें।