फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: शख्स की तबीयत बिगड़ने पर एयर इंडिया की फ्लाइट कोपेनहेगन हुई डायवर्ट, दिल्ली से लंदन जा रहा था विमान

Sun, 06 Oct 2024 07:43 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Air India: एयर इंडिया का एक विमान दो दिल्ली से लंदन के लिए जा रहा था, उसे विषम परिस्थिति के कारण डेनमार्क के कोपेनहेगन के लिए डायवर्ट किया गया था। जहां विमान के लैंडिंग के बाद बीमार शख्स को इलाज मुहैया कराई गई। फिर फ्लाइट लंदन के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
एयर इंडिया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से लंदन जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को उस वक्त डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के लिए डायवर्ट किया गया, जब विमान में सवार एक शख्स की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मामले में एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण रविवार को कोपेनहेगन डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन


कोपेनहेगन में शख्स को अस्पताल में कराया गया भर्ती
दरअसल विमान में सवार एक पुरुष यात्री जो बीमार महसूस कर रहा था, उसे कोपेनहेगन (डेनमार्क) में विमान से उतारा गया और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि इसके बाद फ्लाइट लंदन के लिए वापस रवाना हुई। अधिकारी ने बताया कि, कोपेनहेगन एयरपोर्ट पर हमारे ग्राउंड सहकर्मियों ने डायवर्जन के कारण सभी मेहमानों को होने वाली असुविधा को कम करने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन


एयर इंडिया ने कहा कि, हम दोहराना चाहेंगे कि मेहमानों और चालक दल की भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

(ये खबर अपडेट की जा रही है)


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें