फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया की उड़ान में बड़ी लापरवाही, यात्री के खाने में मिली ब्लेड; एयरलाइन ने मानी गलती

Mon, 17 Jun 2024 03:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India: एयर इंडिया की बंगलूरू से सेन फ्रांसिस्को जाने वाली एक उड़ान में  यात्री के खाने में ब्लेड मिली है। एयरलान ने भी बयान जारी कर अपनी गलती मानी है। 
 
विज्ञापन
एयर इंडिया। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया की बंगलूरू से सेन फ्रांसिस्को जाने वाली एक उड़ान में लापरवाही का मामला सामने आया है। उड़ान में यात्रा कर रहे एक यात्री के खाने में ब्लेड मिली है। एयरलान ने भी अपनी गलती मानी है। 

विज्ञापन


एयरलाइन के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी (चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर) राजेश डोगरा ने बताया कि एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि हमारी एक उड़ान में सवार एक मेहमान के खाने में कोई बाहरी वस्तु पाई गई। जांच के बाद पता चला है कि यह हमारे कैटरिंग पार्टनर की सुविधाओं में इस्तेमाल होने वाली वेजिटेबल प्रोसेसिंग मशीन से आई है। हमने अपने कैटरिंग पार्टनर के साथ मिलकर ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के उपायों को मजबूत करने के लिए काम किया है। जिसमें प्रोसेसर की ज्यादा बार जांच करना शामिल है, खासतौर पर किसी भी सब्जी को काटने के बाद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें