फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: दुबई से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने ATC से मांगी मदद, विमान के पहिए में आई थी समस्या

Sun, 19 Feb 2023 12:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रनवे पर उतरने के बाद आईएक्स 540 एअर इंडिया एक्सप्रेस की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि विमान के अगले हिस्से के पहिये की ऊपरी सतह हट गयी थी।
विज्ञापन
एयर इंडिया की फ्लाइट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई से रविवार को तिरुवनंतपुरम आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को लैंडिंग में कुछ तकनीकी समस्या महसूस हुई, जिसके बाद फ्लाइट के पायलट ने एटीसी से संपर्क किया और मदद मांगी।

विज्ञापन


लैंडिंग के समय अचानक इस स्थिति से यात्री सहम गए। हालांकि, उनकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। सूत्रों का कहना है कि फ्लाइट में कुछ भी आपात स्थिति जैसा नहीं था। जिस समय यह हुआ, विमान में 148 यात्री सवार थे। 

सूत्रों के मुताबिक, पायलट को विमान के उतरने के समय कुछ असामान्य लगा और उसने एटीसी से सहायता मांगी। इसके बाद विमान को निर्धारित समय  सुबह साढ़े छह बजे लैंड कराया गया। उन्होंने बताया कि रनवे पर उतरने के बाद आईएक्स 540 एअर इंडिया एक्सप्रेस की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि विमान के अगले हिस्से के पहिये की ऊपरी सतह हट गयी थी। सूत्रों ने कहा, इसमें गंभीर स्थिति जैसी कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें