एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि हर देश आत्मनिर्भर बनना चाहता है और खासकर दुनिया में चल रहे दो युद्धों के बाद ये और भी ज्यादा अहम हो गया है। एयर मार्शल का यह बात रूस-यूक्रेन युद्ध और इस्राइल हमास युद्ध को लेकर कही।
वायुसेना के उप-प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित का कहना है कि किसी भी देश का औद्योगिक रूप से मजबूत होना और रक्षा मामले में आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है, खासकर एयरोस्पेस के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बेहद जरूरी है। नई दिल्ली के कैंट इलाके में मानेकशॉ सेंटर में आयोजित हुए एक सम्मेलन के दौरान वायुसेना उप-प्रमुख ने ये बात कही। सम्मेलन का विषय 'एनरजाइजिंग इंडियन एयरोस्पेस इंडस्ट्रीः आत्मनिर्भर भारत के लिए चुनौती' था।
विज्ञापन
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कही ये बात
कार्यक्रम में वायुसेना के कई शीर्ष अधिकारी और विभिन्न रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि हर देश आत्मनिर्भर बनना चाहता है और खासकर दुनिया में चल रहे दो युद्धों के बाद ये और भी ज्यादा अहम हो गया है। एयर मार्शल का यह बात रूस-यूक्रेन युद्ध और इस्राइल हमास युद्ध को लेकर कही। उन्होंने वायुसेना के लिए आत्मनिर्भरता की अहमियत पर अपनी बात रखी और वायुसेना की चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमें औद्योगिक रूप से मजबूत बनना होगा और साथ ही रक्षा मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भरता जरूरी है, खासकर एयरोस्पेस क्षेत्र में।