फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता AN-32 विमान को ढूंढ़ने के लिए नेवी और कोस्टगॉर्ड ने झोंकी ताकत

Sat, 23 Jul 2016 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना - फोटो : PTI
विज्ञापन
चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर की बीच लापता हुए एयरफोर्स के विमान AN-32 की खोज पर अधिकारियों के साथ बैठक और हालात पर निगरानी रखने के लिए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर दिल्ली एयरबेस से तांब्रम एयरबेस पहुंच गए हैं। एयरबेस पहुंचने के बाद रक्षामंत्री ने एयरक्राफ्ट के जरिए इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने नौसेना एयर स्टेशन पर उन्हें सर्च ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन

  #SAROps @SpokespersonMoD Hon'ble RM @manoharparrikar being briefed at Naval Air Station Arakonam prior SAR sortie pic.twitter.com/ZPpwE0sFMN — SpokespersonNavy (@indiannavy) July 23, 2016

  Defence Minister Manohar Parrikar reaches Tambaram (Chennai) to monitor ops on IAF AN-32 missing aircraft — ANI (@ANI_news) July 23, 2016


नेवी और कोस्टगॉर्ड ने झोंकी ताकत
शनिवार की सुबह नेवी के फ्लैग ऑफिसर आलोक भटनागर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि नौसेना और कोस्टगॉर्ड पूरी ताकत के साथ लापता हुए AN-32 विमान को ढूंढ़ने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान शुक्रवार को चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाने के दौरान लापता हो गया। इस विमान में 29 लोग सवार थे। रक्षा सूत्रों ने कहा कि एएन-32 विमान ने चेन्नई के ताम्बरम से सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरी थी।

युद्ध स्तर पर जारी है सर्च ऑपरेशन
विमान के साथ अंतिम संपर्क उड़ान से 16 मिनट बाद सुबह 8.46 पर हुआ और उसके बाद संपर्क टूट गया। भारतीय वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा व्यापक खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है। इसमें पांच विमान और 13 पोत लगाए गए।

विमान में सवार 29 लोगों में दो पायलट, एक नैविगेटर और नौसेना एवं थलसेना के लोग शामिल हैं। भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर अनुपम बनर्जी ने बताया, यह विमान अपनी नियमित कूरियर सेवा पर था। यह करीब 8.30 बजे ताम्बरम से उड़ा और इसे 11.30 बजे पोर्ट ब्लेयर पर उतरना था।

चार घंटे की उड़ान का ईंधन

सर्च ऑपरेशन को 24 घंटे हो गए हैं। - फोटो : ANI
रक्षा सूत्रों के अनुसार इस विमान से जब आखिरी बार संपर्क स्थापित हुआ, तब यह करीब 23,000 फीट की उंचाई पर था। विमान दोबारा ईंधन भरे बिना चार घंटे तक उड़ सकता है। इस विमान की खोज में वायु सेना ने दो एन-32 के अलावा एक सी-130 विमान के साथ अभियान शुरू किया जबकि नौसेना दो पी-8आई समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्घक विमान को खोज में लगाया।
  Navy and Coast Guard out in full force to search the missing AN-32 aircraft:Alok Bhatnagar, Flag Officer,Coast Guard pic.twitter.com/hkza02Pgb1 — ANI (@ANI_news) July 23, 2016   Correction: Navy and Coast Guard out in full force to search the missing AN-32 aircraft:Alok Bhatnagar, Flag Officer,Navy — ANI (@ANI_news) July 23, 2016


 
विज्ञापन

12 फास्ट मूविंग इंटरसेप्टर्स से सर्च ऑपरेशन

AN 32 में 29 लोग सवार थे। - फोटो : Getty Images
यही नहीं नौसेना ने खोज एवं राहत अभियान में दो डॉर्नियर विमान और 13 पोत भी लगाए हैं। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया, नौसेना बंगाल की खाड़ी में लापता विमान की खोज के लिए पूरी ताकत के साथ प्रयास कर रही है।

वहीं लापता हुए विमान को खोजे जाने की कार्यवाही के बारे में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि विमान को खोजने की पूरी कोशिश की जा रही है। साथ ही 12 फास्ट मूविंग इंटरसेप्टर्स चेन्नई से रामेश्वरम रीजन तक सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें