फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की सफाई: निलंबित नहीं हुई सीएपीएफ कर्मियों के लिए एयर कूरियर सेवा, एयर इंडिया के निजीकरण से हुई देरी 

Fri, 08 Apr 2022 09:30 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस ने मांग की थी कि कश्मीर घाटी में सेना व अर्द्ध सैनिक बलों की आवाजाही के लिए 'हवाई कूरियर सेवा' को तत्काल बहाल किया जाए।  
विज्ञापन
सीएपीएफ कर्मी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने सफाई दी है कि सीएपीएफ कर्मियों के लिए एयर कूरियर सेवा को निलंबित नहीं किया गया है। जुलाई 2010 से सेवाएं चल रही हैं। एयर इंडिया के निजीकरण के कारण इसमें थोड़ी देरी हुई है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा निविदाओं को अंतिम रूप देने में देरी के कारण ऐसा हुआ है। 

विज्ञापन


टेंडर को दिया गया अंतिम रूप
गृह मंत्रालय ने एयर इंडिया द्वारा सेवाओं को जारी रखने के लिए पहले ही मंजूरी दे दी है। टेंडर को भी अंतिम रूप दे दिया गया है और आदेश जारी किए जा रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि हवाई यात्रा के कारण देय राशि का भुगतान भी नियमों के अनुसार किया जाएगा।

कांग्रेस ने लगाए थे आरोप 
इससे पहले इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया था। कांग्रेस ने मांग की थी कि कश्मीर घाटी में सेना व अर्द्ध सैनिक बलों की आवाजाही के लिए 'हवाई कूरियर सेवा' को तत्काल बहाल किया जाए। पार्टी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पुलवामा के शहीदों के नाम पर युवाओं के वोट मांगने के लिए राष्ट्रवाद के नाम पर झूठे आंसू बहाए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि पुलवामा शहीदों के नाम पर युवाओं के वोट मांग झूठे राष्ट्रवाद के आंसू बहाने वाली मोदी सरकार ने घाटी में आवाजाही के लिए सैनिकों की हवाई कूरियर सेवा फिर निलंबित कर दी है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से सैनिकों और अर्द्ध बलों के जवानों के लिए तत्काल इस सेवा की बहाली की मांग करते हैं। 

2017 में शुरू की गई इस सुविधा की मियाद 31 मार्च 2022 को खत्म हो गई थी। अर्द्ध सैनिक बलों ने केंद्र से इसकी मियाद बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था। कश्मीर से लेकर उत्तर पूर्व के राज्यों में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात हैं। इनके लिए ये सेवा खास तौर पर फायदेमंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें