कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद पर सियासत गरमा गई है। चुनावी माहौल में इस मुद्दे को और हवा देने की कोशिश हो रही है। इस बीच ओवैसी ने भी ट्वीट कर विवाद पैदा कर दिया है।
कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में अब सियासत तेज होती दिख रही है। नेताओं के बीच जुबानी जंग और भी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में आज सुबह AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक वीडियो ट्वीट कर फिर से विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि इंशा अल्लाह एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी।
विज्ञापन
क्या बोले ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि हमारी बच्ची अपने मां- बाप को बोलेंगी मैं हिजाब पहनना चाहती हूं और उनके माता-पिता भी आजादी देते हुए बोलेंगे पहन बेटी मैं देखता हू तुझे कौन रोकता है। ओवैसी ने कहा कि हिजाब पहनकर बच्ची डॉक्टर भी बनेंगी, कलेक्टर भी बनेंगी और बिजनेसवुमेन भी बनेंगी, एसडीएम भी बनेंगी, इंशा अल्लाह एक दिन हिजाबी प्रधानमंत्री भी बनेंगी। हो सकता है मैं जिंदा न रहूं लेकिन वह प्रधानमंत्री बनेंगी जरूर।
भारत का संविधान देता है हिजाब पहनने का हक
इससे पहले ओवैसी ने हिजाब मामले पर बयान देते हुए कहा था कि भारत का संविधान अधिकार देता है कि आप चादर ओढ़ें या हिजाब ओढ़ें। पुट्टास्वामी का जजमेंट आपको इस बात की इजाजत देता है। यह हमारी पहचान है और मैं सलाम करता हूं उस लड़की को जिसने उन लड़कों को जवाब दिया। मैं इन बच्चियों से कहता हूं डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। कोई भी मुस्लिम महिला बिना किसी डर के हिजाब पहन सकती हैं।