फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ओवैसी पर हमला: लोकसभा अध्यक्ष ने AIMIM प्रमुख को मिलने के लिए बुलाया, घटना पर लेंगे पूरी जानकारी

Fri, 04 Feb 2022 03:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक दिन पहले ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओवैसी की कार पर गोलियां चलाए जाने की घटना हुई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने ओवैसी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया। 
विज्ञापन
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अपनी कार पर हुई गोलीबारी के मुद्दे पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिलेंगे। ओवैसी ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ने खुद उन्हें फोन कर हालचाल पूछे। उन्होंने कहा कि खुद को मिली सुरक्षा के मुद्दे पर वे स्पीकर से बात करेंगे। 
विज्ञापन


एक दिन पहले ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओवैसी की कार पर गोलियां चलाए जाने की घटना हुई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हैदराबाद के सांसद को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो द्वारा ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया। 

बताया गया है कि घटना के बाद ओवैसी पर खतरे के स्तर का नए सिरे से आकलन किया गया। जेड श्रेणी की सुरक्षा के तहत सीआरपीएफ के दूसरे सबसे बड़े कमांडो ओवैसी की 24 घंटे सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। करीब 16-20 सशस्त्र कमांडो पालियों में तैनात किए जाएंगे। सड़क मार्ग से यात्रा के उन्हें एक ‘एस्कॉर्ट’ और एक ‘पायलट’ वाहन भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


‘जेड-प्लस’ भारत में उच्च खतरे की आशंका वाले व्यक्ति को प्रदान की जाने वाली उच्चतम श्रेणी की सुरक्षा है। ओवैसी ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग से घटना की स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें