फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी: शीतकालीन सत्र में हो चीन सीमा विवाद पर बहस, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विवादित सीमा क्षेत्रों का कराया जाए दौरा

Mon, 08 Nov 2021 03:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मांग की कि सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को सभी विवादित सीमावर्ती इलाकों में ले जाया जाए।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में चीन के साथ सटी सीमाओं की स्थिति पर बहस की जाए। उन्होंने मांग की कि शीतकालीन सत्र के दौरान भारत-चीन सीमा विवाद पर संसद में बहस रखी जाए। इसके साथ ही सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को सभी विवादित सीमावर्ती इलाकों का दौरा कराया जाए। इससे भारत की संप्रभुता मजबूत होगी और अन्य देशों को भी संदेश जाएगा। 

विज्ञापन


डीएनए विशेषज्ञ मोहन भागवत दें जवाब
ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के प्रमुख कहते हैं कि भगवान राम राजा दशरथ के पुत्र नहीं थे। उनका जन्म एक निषाद परिवार में हुआ था। इस पर ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि डीएनए विशेषज्ञ मोहन भागवत को उनके बयान को स्पष्ट करना चाहिए। बीजेपी और आरएसएस के नेताओं को इस पर कुछ बोलना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें