केंद्र सरकार उच्च शिक्षा में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके लिए सरकार यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्नीकल एजूकेशन (AICTE) का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इसकी जगह सरकार उच्च शिक्षा के लिए एक अलग से रेगुलेशन एजेंसी लेकर के आ रही है।
61 साल पुराने यूजीसी का आस्तित्व हो जाएगा खत्म
केंद्र सरकार उच्च शिक्षा पर नजर रखने के लिए हाईयर एजूकेशन इम्पॉवरमेंट रेगुलेशन एजेंसी (HEERA) को लेकर के आ रही है। केंद्र सरकार के इस कदम से 61 साल पुराना यूजीसी खत्म हो जाएगा।
सरकार ने इस बात का फैसला मार्च में लिया था। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, मानव संसाधन मंत्रालय और नीति आयोग HEERA एक्ट को लाने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। इसके लिए सरकार ने एक कमेटी भी बना दी है जिसमें नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत और हाईयर एजूकेशन सचिव केके शर्मा सहित अन्य सदस्य इसके ब्लूप्रिंट पर काम कर रहे हैं।
एक अधिकारी ने कहा कि यूजीसी और एआईसीटीसी को हटाकर के एक सिंगल रेग्यूलेटर का आना सबसे क्लीन और बड़ा रिफॉर्म होगा। यूजीसी को खत्म करने के लिए यूपीए सरकार के समय गठित यशपाल समिति, हरी गौतम समिति ने सिफारिश की थी, लेकिन इसको कभी अमल में नहीं लाया गया।