फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS के इंद्रेश कुमार ने कहा - मांस से नफरत करते थे मोहम्मद साहब, दूध से था प्यार

Tue, 06 Jun 2017 10:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रचारक इंद्रेश ने एक बार से विवादित बयान दिया है। इंद्रेश ने कहा कि मुस्लिम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब खुद ही मांस खाने से घृणा करते थे, लेकिन उनको दूध से प्यार था। इंद्रेश ने कहा कि वो खुद कहते थे कि मांस खाना बीमारी हैं। 
विज्ञापन

  Prophet and his family never consumed meat. They used to say meat is a disease and milk is a cure: Indresh Kumar,RSS pic.twitter.com/qDNU6kiQ3f — ANI (@ANI_news) June 6, 2017


वैलेंटाइंस डे पर दे चुके हैं पहले भी विवादित बयान

इन्द्रेश कुमार इससे पहले जयपुर में वैलेंटाइंस डे पर भी एक विवादित बयान दे चुके हैं। इंद्रेश ने कहा था कि  भारत में प्रेम में पवित्रता है, लेकिन वैलेंटाइंस डे जैसे युवाओं में लोकप्रिय खास दिन की वजह से समाज में हिंसा बढ़ रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध, बच्चों के खिलाफ अपराध और रेप जैसे कुकृत्यों की वजह यही वैलेंटाइन्स डे है।
विज्ञापन


इससे पहले, इंद्रेश कुमार ने गोमांस खाने वालों को शैतान की पार्टी से जुड़ा हुआ बताया था। उन्होंने कहा था कि वेटिकन सिटी और मक्का-मदीना में भी आज तक गाय की कुर्बानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें