फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला: तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी टैगोर का सचिव रेड्डी पर पलटवार, वह टीआरसी के वफदार, उनपर मानहानि का करेंगे मुकदमा दर्ज

Tue, 13 Jul 2021 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तेलंगाना कांग्रेस में पार्टी सचिव और राज्य प्रभारी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी ने सचिव पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
मनिकम टैगोर, तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस लंबे समय से अंदरूनी कलह की समस्या से जूझ रही है। उत्तर भारत के बाद अब दक्षिण भारत में भी पार्टी में अतर्कलह बढ़ती जा रही है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के सचिव कौशिक रेड्डी के आरापों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) तेलंगाना के प्रभारी मनिकम टैगोर ने तीखा हमला बोला है। तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी मनिकम टैगोर ने कैशिक रेड्डी को टीआरएस का वफादार बताते हुए उनपर मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।  मनिकम टैगोर ने कहा कि वह हमेशा मुझ पर झूठे आरोप लगाते हैं, क्योंकि मेरी पहली प्राथमिकता टीआरएस को हराना है, लेकिन रेड्डी टीआरएस के प्रति जवाबदेह हैं। मैंने अपने वकील से मानहानि के लिए नोटिस जारी करने को कहा है और शिकायत मदुरै कोर्ट में दर्ज करवाई जाएगी। 

विज्ञापन

 
 गौरतलब है कि कांग्रेस सचिव ने आरोप लगाया कि टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने पद पाने के लिए 50 करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें