फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमद पटेल के बेटे के बदले सुर: छोड़ सकते हैं कांग्रेस, कहा- इंतजार करते-करते थक गया हूं

Tue, 05 Apr 2022 12:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के दिवंगत नेता और सोनिया गांधी के सलाहकार रहे अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने कांग्रेस छोड़ने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के दिवंगत नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने कांग्रेस छोड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इंतजार करते-करते थक गया हूं। आलाकमान से कोई प्रोत्साहन नहीं है। अपने विकल्प खुले रख रहा हूं। अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि पिछले साल अप्रैल में ही फैसल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी।

विज्ञापन



अहमद पटेल का नवंबर 2020 में निधन हुआ था
बता दें कि लंबी बीमारी के बाद अहमद पटेल का नवंबर 2020 में निधन हो गया था। पटेल सोनिया गांधी के सबसे करीबी नेताओं में से एक माने जाते थे। वे सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी थे। अहमद पटेल ने अपने बेटे फैसल और बेटी मुमताज को राजनीति से दूर रखा था। लेकिन अब उनके बेटे इच्छा जता रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले फैसल ने कहा था कि उन्हें पता नहीं है कि राजनीति में उन्हें आसानी से प्रवेश मिल पाएगा कि नहीं। उन्होंने कहा कि मैं पर्दे के पीछे से कांग्रेस के लिए काम करता रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरूच और नर्मदा जिलों के दौरे पर हैं फैसल
फैसल ने फिलहाल भरूच और नर्मदा जिलों की 7 विधानसभा सीटों के दौरे पर हैं। मेरी टीम राजनीतिक स्थिति की वर्तमान वास्तविकता का आकलन करेगी और हमारे मुख्य लक्ष्य को पूरा करने के लिए जरूरत पड़ने पर बड़े बदलाव करेगी। भगवान की मर्जी से हम सभी 7 सीटें जीतें।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं फिलहाल राजनीति में नहीं आ रहा हूं और अभी पार्टी में शामिल होने को लेकर निश्चित नहीं हूं। हालांकि, फैसल ने कहा कि अगर वह राजनीति में शामिल होते हैं, तो वह चुनावी राजनीति में प्रवेश नहीं कर सकते, लेकिन पार्टी के लिए काम कर सकते हैं। पार्टी में कब शामिल होंगे, इस बारे में पूछे जाने पर फैसल ने कहा, यह आलाकमान पर निर्भर है। गुजरात में साल के अंत तक चुनाव होने हैं और कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें