फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: गुजरात की भरूच सीट AAP के पास जाने से भड़कीं अहमद पटेल की बेटी, बोलीं- बेकार नहीं जाने देंगे विरासत

Sat, 24 Feb 2024 01:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने भी हाल ही में भरूच सीट, आप को देने की चर्चाओं के बीच पार्टी को चेतावनी दी थी कि अगर भरूच सीट आप को दी गई तो वे आप उम्मीदवार को समर्थन नहीं देंगे। 
विज्ञापन
अहमद पटेल और मुमताज पटेल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का औपचारिक एलान हो गया है। दोनों पार्टियों ने सीटों के बंटवारे की भी जानकारी दी है। हालांकि इसे लेकर बगावत के सुर भी सुनाई देने लगे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे अहमद पटेल की बेटी और कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में बागी तेवर की झलक दिखाई है। उन्होंने लिखा कि हम अहमद पटेल की 45 वर्षों की विरासत को बेकार नहीं जाने देंगे। कांग्रेस और आप के बीच गुजरात में गठबंधन का एलान हो गया है और गठबंधन के तहत राज्य में कांग्रेस 24 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं आम आदमी पार्टी को दो सीटें भरूच और भावनगर दी गई हैं। 
विज्ञापन


अहमद पटेल के बेटे भी जता चुके हैं नाराजगी
मुमताज पटेल ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'हम अपने जिला कैडर से माफी मांगते हैं कि हम भरूच लोकसभा सीट को गठबंधन के तहत नहीं बचा पाए। मैं आपकी नाराजगी को ऊपर तक पहुंचाऊंगी। हम सभी साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे और अहमद पटेल की 45 वर्षों की विरासत को बेकार नहीं जाने देंगे।' गौरतलब है कि अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने भी हाल ही में भरूच सीट, आप को देने की चर्चाओं के बीच पार्टी को चेतावनी दी थी कि अगर भरूच सीट आप को दी गई तो वे आप उम्मीदवार को समर्थन नहीं देंगे। 

अब जब तय हो गया है कि भरूच सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी तो फैसल पटेल ने कहा कि 'मैं और मेरी पार्टी के कार्यकर्ता इस फैसले से खुश नहीं हैं। हम चाहते थे कि ये फैसला न हो, लेकिन हाईकमान ऐसा चाहता है और हम उसका पालन करेंगे। मैं एक बार फिर पार्टी हाईकमान से इस बारे में बात करूंगा। अभी चुनाव और नामांकन करने में काफी समय बचा है। गांधी परिवार, मेरा परिवार भी है और मुझे विश्वास है कि वे पटेल परिवार की इस सीट से जुड़ी भावनाओं को समझेंगे।'
विज्ञापन

 
भरूच सीट से तीन बार सांसद रहे थे अहमद पटेल
भरूच लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल तीन बार सांसद रहे हैं और ये सीट उनके प्रभाव वाली मानी जाती है। हालांकि भरूच सीट पर कांग्रेस लंबे समय से जीत नहीं पाई है और आखिरी बार साल 1984 में कांग्रेस को इस सीट पर जीत मिली थी। ऐसी चर्चाएं हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में भरूच सीट पर अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल दावेदारी पेश कर रहीं थी। यही वजह है कि भरूच सीट गठबंधन के तहत आप के खाते में जाने पर मुमताज पटेल और फैसल पटेल ने नाराजगी जताई है। फिलहाल भरूच सीट भाजपा का गढ़ है और यहां से भाजपा के मनसुख वसावा छह बार जीत दर्ज कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से आगामी लोकसभा चुनाव में चैतर वसावा दावा पेश कर सकते हैं। आप को लगता है कि वे भरूच से भाजपा को हरा सकते हैं। ऐसे में गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी ने भरूच सीट पर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें