फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड बाहर: रक्षा खरीदी के लिए कंपनियों की नई सूची जारी, कुछ से हटी पाबंदी, कुछ पर लगी

Mon, 15 Nov 2021 12:15 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में अगस्ता पर कुछ शर्तों के साथ प्रतिबंध हटा लिया था, लेकिन अब फिर लगा दिया है। 
विज्ञापन
सेना का हेलिकॉटर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की रक्षा खरीदी के लिए रक्षा मंत्रालय ने रविवार को पात्र कंपनियों की नई सूची जारी कर दी। इसमें बहुचर्चित हथियार कंपनी व वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले से जुड़ीअगस्ता वेस्टलैंड व उसकी मूल कंपनी लियोनार्डो को बाहर रखा गया है। कुछ कंपनियों को प्रतिबंध मुक्त किया गया है तो कुछ पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में अगस्ता पर कुछ शर्तों के साथ प्रतिबंध हटा लिया था, लेकिन अब फिर लगा दिया है। 

 

13 कंपनियों से सौदे रोके
एएनआई के अनुसार 13 कंपनियों के साथ रक्षा मंत्रालय ने सौदे को निलंबित या रोक दिए हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि इन फर्मों में आईडीएस, मारीशस यूनिटेक एंटरप्राइजेज और अन्य कंपनियां शामिल हैं। इनके अलावा रक्षा मंत्रालय ने इस्राइल सैन्य उद्योग समेत छह कंपनियों को प्रतिबंधित कर दिया है।

विज्ञापन

गत सोमवार को कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि अगस्ता वेस्टलैंड की पूर्ववर्ती कंपनी फिनमेकेनिका से केंद्र ने पाबंदी हटा दी है, इसके बाद रविवार को मंत्रालय ने सूची जारी की। 


राजनाथ बोले- 'मेक इन इंडिया' व 'मेक फॉर वर्ल्ड' पर फोकस
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बताया कि 209 चीजों की सकारात्मक सूची जारी की है। इसके अलावा और भी चीजों की लिस्ट जारी करने पर विचार कर रहे हैं। हमारा फोकस मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड पर है। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले हम 70 फीसदी रक्षा वस्तुएं आयात करते थे। अब हम 35 फीसद ही आयात कर रहे हैं। पहले एक धारणा थी कि आतंकवाद से लड़ने की ताकत केवल अमेरिका और इस्राइल के पास है, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। दुनिया मानने लगी है कि भारत के पास भी आतंकवाद से निपटने के संसाधन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें