फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बीस दिन बाद दिल्ली में मिली अगवा छात्रा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Aug 2016 03:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
पिछले महीने होलागढ़ इलाके से अगवा की गई हाईस्कूल की छात्रा को पुलिस टीम ने दिल्ली में बरामद कर लिया। वहां से भागकर आए आरोपी युवक को पुलिस ने यहां उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसे अपहरण और रेप के आरोप में जेल भेज दिया गया। लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। उसने आरोपी युवक से अपनी मर्जी से शादी की बात कही है लेकिन नाबालिग होने के कारण पुलिस ने रेप केस बना दिया है।

दहियावां बाजार होलागढ़ इलाके में रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा 18 जुलाई को लापता हो गई। उसके पिता ने अभिषेक उर्फ गोलू, उसके पिता लाला, मां राधा देवी और बहनोई आशीष के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


तब से पुलिस अगवा छात्रा की तलाश में भटक रही थी। जांच कर रहे उपनिरीक्षक एहसानुल हक खां को जानकारी मिली कि आरोपी अभिषेक कुमार दिल्ली के कापड़खेड़ा इलाके में किराए के कमरे में रहकर मोबाइल बनाने की फैक्ट्री में काम करता है। उसका बहनोई आशीष भी वहीं रहता है।

दस अगस्त को दरोगा खां ने सिपाहियों नीरज पांडेय, नाजिम और विमला देवी के साथ दिल्ली जाकर छात्रा को आरोपी अभिषेक के कमरे से बरामद कर लिया।

मगर पुलिस टीम को देख वह भाग निकला दिल्ली से लौटी पुलिस टीम ने अभिषेक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से अभिषेक से शादी की है।
विज्ञापन


मगर हाईस्कूल के सर्टिफिकेट के तहत वह नाबालिग है इसलिए लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है जबकि आरोपी युवक को नैनी जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें