फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: अंडरपास में इंजीनियर के डूबने के बाद अब ड्रेनेज में बहने से युवक की मौत; पांच किमी दूर मिला शव

Tue, 23 May 2023 09:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

इससे पहले शहर के केआर सर्किल स्थित अंडरपास में कार के डूबने से उसमें सवार भानुरेखा नाम की एक युवती की मौत हो गई थी। उसकी उम्र महज 22 साल थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु में हो रही तेज बारिश लोगों की जान के लिए खतरा बनती जा रही है। रविवार को जहां केआर सर्किल अंडरपास में भरे पानी में कार फंसने से इन्फोसिस की महिला कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई थी। वहीं, पानी में बहे एक अन्य युवक का शव सोमवार को बरामद किया गया है। मृतक की पहचान केपी अग्रहारा के रहने वाले 32 साल के लोकेश के तौर पर हुई है।

अलग-अलग बताया जा रहा मौत का कारण

लोकेश की मौत पर पुलिस और परिवार का दावा अलग अलग है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि स्थानीय लोगों के मना करने के बावजूद लोकेश पानी की गहराई मापने के लिए उतरा था, लेकिन पानी का बहाव बहुत तेज था, जिससे वह बह गया। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति का घर नाले के पास ही था। लोग उसे बराबर मना कर रहे थे, लेकिन वह जिद पर अड़ गया और बरसाती नाले में उतर गया। एक रिपोर्ट की माने तो कहा जा रहा है कि लोकेश ने शराब के नशे में था। वहीं, व्यक्ति के परिवार ने पुलिस के दावे का खंडन किया है। उनका कहना है कि वह गलती से बरसाती नाले में गिर गया। इससे वह बह गया और मौत हो गई। 

अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि शव करीब 5 किलोमीटर दूर मैसूर रोड पर स्थित बतरायणपुर के पास मिला। घटना को लेकर केम्पापुरा थाना पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

अंडरपास में कार के डूबने से महिला की हुई थी मौत

गौरतलब है, इससे पहले शहर के केआर सर्किल स्थित अंडरपास में कार के डूबने से उसमें सवार भानुरेखा नाम की एक युवती की मौत हो गई थी। उसकी उम्र महज 22 साल थी। युवती इन्फोसिस में काम करती थी। वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से अपने परिवार के साथ बेंगलुरु घूमने आई थी। हालांकि, परिवारवालों को फायर विभाग के कर्मियों ने सुरक्षित बचा लिया था।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- Karnataka: IT कर्मी की मौत मामले में कैब ड्राइवर-सिविक इंजीनियरों पर FIR; अंडरपास में डूबने से हुई थी मौत

इस मामले में, पुलिस ने बेंगलुरू निकाय एजेंसी के इंजीनियरों और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतका भानुरेखा के रिश्तेदार बतूला संदीप की शिकायत के आधार पर हलासुरु गेट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें