फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: अब चर्च के स्कूल में छात्राओं ने मांगी नमाज की इजाजत, प्रधानाचार्य बोले- स्कूल के अंदर ऐसा नहीं कर सकते

Tue, 13 Aug 2024 10:09 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

पैंगोट्टूर के सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों और उनके अभिभावकों ने स्कूल परिसर के अंदर नमाज अता करने के लिए जगह की मांग की। इस पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि वे संस्थान के अंदर धार्मिक अनुष्ठान की अनुमति नहीं दे सकते।
विज्ञापन
स्कूल। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुवाट्टुपुझा के निर्मला कॉलेज परिसर में नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद के बाद अब पैंगोट्टूर में चर्च द्वारा संचालित स्कूल परिसर में नमाज पढ़ने के लिए दो छात्राओं और अभिभावकों ने अनुमति मांगी है। स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं और अभिभावकों की मांग पर कड़ी आपत्ति जताई है।  

विज्ञापन


पैंगोट्टूर के सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों और उनके अभिभावकों ने स्कूल परिसर के अंदर नमाज अता करने के लिए जगह की मांग की। इस पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि वे संस्थान के अंदर धार्मिक अनुष्ठान के सार्वजनिक प्रदर्शन की अनुमति नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि मुस्लिम छात्र केरल शिक्षा नियम (केईआर) के अनुसार शुक्रवार को अपने धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आवंटित समय का उपयोग कर सकते हैं।

वहीं छात्राओं और अभिभावकों ने सुरक्षा और संस्थान के अनुशासन का हवाला देते हुए स्कूल समय के दौरान हर दिन बाहर जाकर नमाज अदा करने की अनुमति भी मांगी। इसे भी प्रधानाचार्य ने खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


सोमवार को कोठमंगलम में हुए एक अधिवेशन में सामाजिक सद्भाव और सतर्कता आयोग ने छात्रों और उनके अभिभावकों की मांगों की कड़ी निंदा की। चर्च आयोग ने भी विवाद पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए इस कदम को निंदनीय बताया। आयोग ने कहा कि चर्च द्वारा संचालित संस्थानों के खिलाफ लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं, जो धर्मनिरपेक्ष समाज के लिए अशोभनीय है।

सतर्कता आयोग के निदेशक फादर जैकब रथपिल्लिल ने कहा कि चर्च द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों के शांतिपूर्ण माहौल, धर्मनिरपेक्षता और अनुशासन को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी कदम स्वीकार नहीं है। हालांकि इसे लेकर छात्राओं और अभिभावकों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता जीजी जोसेफ ने आरोप लगाया कि कुछ स्वार्थी तत्व जानबूझकर धर्म के नाम पर प्रतिष्ठित संस्थानों में विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। 

पिछले दिनों छात्रों के एक समूह ने मुवाट्टुपुझा के निर्मला कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। छात्रों ने आरोप लगाया था कि शुक्रवार को संस्थान के एक कमरे में छात्राओं को नमाज अता करने से रोका गया। छात्रों का कहना था कि बीते कई दिनों से दफ्तर के कर्मचारियों द्वारा उन्हें नमाज पढ़ने से रोका जा रहा है। छात्रों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य से माफी की मांग की थी। वहीं भाजपा और अन्य संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें