न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने अपनी ड्रीम टीम चुनी है। इस खास टीम में सचिन तेंदुलकर के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। इस टीम की कमान वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स को सौंपी गई है
मैकुलम की इस खास टीम में क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर बतौर ओपनर चुने गए हैं। तीसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग हैं। इस टीम में पॉन्टिंग के अलावा तीन और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी- शेन वॉर्न, मिचेल जॉनसन और एडम गिलक्रिस्ट भी शामिल हैं।