पंजाब नेशनल बैंक में 114 अरब करोड़ रुपये घोटाले के खुलासे के बाद महानगर स्थित गीतांजलि जेम्स स्टोर ने अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों ने शनिवार को यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
घोटाले में इस स्टोर के मालिक मेहुल चौकसी का भी नाम आया है। सूत्रों ने बताया कि ईडी की एक टीम शनिवार को गीतांजलि जेम्स के कैमाक स्ट्रीट स्थिति स्टोर पर गई थी। लेकिन वह दुकान बंद थी।
लगता है कि कंपनी अपना कारोबार समेटने लगी है। ध्यान रहे कि मेहुल चौकसी घोटाले के मुख्य अभियुक्त हीरा कारोबारी नीरव मोदी के चाचा और बिजनेस पार्टनर हैं।