उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों का एलान रविवार को करेगी। पार्टी की राज्य इकाई ने चार दिन की माथापच्ची के बाद दोनों सीटों के लिए संभावित नामों का पैनल तैयार कर लिया है।
पैनल पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा की जाएगी। फूलपुर सीट के लिए तैयार पैनल में केशरी देवी पटेल, प्रवीण पटेल, कौशलेंद्र पटेल और केपी श्रीवास्तव के नाम हैं, जबकि गोरखपुर के लिए उपेंद्र शुक्ला, बृजेंद्र सिंह, डाक्टर धर्मेंद्र सिंह और एक अन्य नाम है।
दोनों ही सीटों के लिए पैनल तय करते समय मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ राज्य इकाई ने गहन मंथन किया है। ये दोनों सीटें योगी और मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई हैं।