फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी-पीएनजी हुई महंगी, जानिए कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी   

Sat, 02 Oct 2021 06:24 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में महंगाई का सिलसिला जारी है, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हलकान आम आदमी पर अब सीएनजी के दामों का भी बोझ पड़ा है। 
विज्ञापन
CNG - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही अब सीएनजी और पीएनजी के दाम भी बढ़ गए हैं। दिल्ली में सीएनजी 2.28 रुपये प्रति किलो जबकि नोएडा, गाजियाबाद में 2.55 रुपये महंगी हो गई है। इसी तरह पीएनजी के दाम 2.10 रुपये बढ़े हैं। 
विज्ञापन


इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक, प्राकृतिक गैस को बृहस्पतिवार को 62 फीसदी महंगा किए जाने के चलते शुक्रवार को दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 2.28 रुपये प्रति किलोग्राम, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में 2.55 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो गई। इससे इतर पीएनजी के दाम 2.10 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ाए गए हैं। 

वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर 43.50 रुपये महंगा 
पेट्रोलियम कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर के दाम में 43.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई कीमत शुक्रवार से ही प्रभावी हो गईं। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 1736.50 रुपये हो गई है। इससे पहले इसके दाम 1693 रुपये थे। एक सितंबर को वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर के दाम में 75 रुपये की वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन


हवाई ईंधन के दाम भी 5.8 फीसदी बढ़े
विमानों में उपयोग होने वाले हवाई ईंधन (एटीएफ) के दाम भी 5.8 फीसदी बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में अब एटीएफ के दाम 72582.16 रुपये प्रति किलोलीटर, जबकि मुंबई में 70,880.33 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं। इसका असर हवाई यात्रा के टिकटों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


सीएनजी के नए दाम
शहर    रुपये/किग्रा


दिल्ली    47.48 
नोएडा    53.45 
गाजियाबाद    53.45
गुरुग्राम    55.81
रेवाड़ी    56.50
करनाल    54.70
कैथल    54.70
मुजफ्फरनगर    60.71
मेरठ    60.71
शामली    60.71
कानपुर    63.97
फतेहपुर    63.97
हमीरपुर    63.97


पीएनजी का नया मूल्य
शहर    रुपये/घन मीटर
दिल्ली    33.01 
नोएडा    32.86
गाजियाबाद    32.86
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें