अब ठाणे में लागू होगा धारावी पैटर्न
ठाणे जिला के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ठाणे में भी धारावी पैटर्न लागू किया जाएगा। फिलहाल, ठाणे शहर शून्य कोविड मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत एक लाख रैपिट एंटीजन किट खरीदी गई है। महानगरपालिका क्षेत्र के सभी 9 प्रभाग समितियों में स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। आधे घंटे में जांच रिपोर्ट आएगी जिससे संक्रमितों का त्वरित निदान हो सकेगा।
कल्याण में निजी अस्पतालों के 80 फीसदी बिस्तर पर महानगरपालिका का नियंत्रण
ठाणे जिले के कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) में कोविड-19 मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ रही है। इसलिए केडीएमसी ने निजी अस्पतालों के 80 फीसदी बिस्तरों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने कहा कि बच्चों के गहन चिकित्सा इकाई और डायलिसिस वार्ड के बिस्तरों को इससे मुक्त रखा गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 13240 मरीज हैं और अबतक 198 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।
आगामी दस दिनों में भयावह होगा कोरोना का आंकड़ा - डावखरे
ठाणें के भाजपा नेता व विधान परिषद सदस्य निरंजन डावखरे ने बताया कि आगामी दस दिनों में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा और भयावह होगा। शुरूआत में कोरोना जांच टेस्टिंग कम हो रही थी जिससे चैन ब्रेक नहीं हुआ। नए आयुक्त विपिन शर्मा ने दिल्ली की तर्ज पर अग्रेसिव टेस्टिव शुरू किया है। होम टू होम टेस्टिंग चालू किया गया है। लेकिन क्वरंटीन और हास्पिटल की स्थिति में सुधार बाकी है।
राजेश नार्वेकर (जिलाधिकारी, ठाणे)
कांटैक्ट ट्रेसिंग और टेस्ट की संख्या बढ़ाई गई है। इससे कोरोना की चेन तोड़ने की कोशिश की जा रही है। लॉकडाउन में संक्रमित जोन में एंटीजन टेस्ट भी शुरू किया गया है। धारावी पैटर्न की तरह की संक्रमण रोकने के उपाय किए जा रहे हैं।