फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चुनाव में हार के बाद राज्य सरकार के ट्विटर हैंडल होने लगे गायब

Wed, 15 Mar 2017 03:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी में हार के कुछ दिन बाद ही राज्य सरकार के सोशल मीडिया अकाउंट्स गायब होते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं इन ऑफिशियल्स अकाउंट्स से सरकार की ओर से किए गए ट्वीट भी डिलीट किए गए है।
विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक @UPGovt- ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट डिलीट कर दिए गए और कई अकाउंट्स उससे अनफॉलो भी कर दिए गए। सवालों में घिर जाने के बाद अखिलेश यादव के ऑफिशियल अकाउंट पर सफाई आई कि ट्वीट डिलीट नहीं हुए हैं, बल्कि उन्हें आर्काइव में डाल दिया गया है। 

ऐसा माना जा रहा है कि अखिलेश के ट्विटर अकाउंट से वेबसाइट 'डिलीटऑलमाईट्विट्स डॉट कॉम' पर रजिस्टर किया गया है। इस वेबसाइट के नाम से ही जाहिर होता है कि यहां अपने अकाउंट से ट्विट्स डिलीट करने के लिए लॉग-इन किया जाता है। इसके साथ ही यूपी न्यूज 360 से भी कई पोस्ट हटाए गए हैं।
विज्ञापन


डिंपल की दोस्त पंखुड़ी पाठक को अखिलेश के लिए सोशल कैंपेनिंग करने के लिए पहचाना जा रहा था। उन्होंने आईसपोर्ट अखिलेश के नाम से कैंपेन चलाया जो काफी चला भी था। लेकिन पार्टी की हार के बाद पंखुड़ी भी गायब हो गई हैं। बता दें कि अखिलेश की ओर से प्रचार के लिए ट्विटर व अन्य सोशल साइट्स का खूब इस्तेमाल किया जा रहा था। अब ऐसे में ट्विट्स के डिलीट होने पर अखिलेश यादव फिर सवालों में घिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें