फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वतन वापसी : 168 यात्रियों को लेकर हिंडन एयरबेस पहुंचा सी-17 ग्लोबमास्टर, भारतीयों के साथ अफगानी यात्री भी शामिल

Sun, 22 Aug 2021 08:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

अफगानिस्तान में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। कई देश अपने-अपने नागरिकों को वहां से निकाल रहे हैं। इस बीच एक बार फिर भारतीय वायु सेना का विमान काबुल से उड़ान भरकर हिंडन एयरबेस पहुंच चुका है। 
विज्ञापन
काबुल से उड़ान भरने वाले वायु सेना के विमान सी-17 के अंदर की तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर हिंडन एयरफोर्स पहुंच चुका है। आज सुबह ही इस विमान ने 168 यात्रियों के साथ काबुल से उड़ान भरी थी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस विमान में 107 भारतीय नागरिकों के साथ अफगानी भी सवार थे। सभी की सुरक्षित भारत में लैंडिंग करा ली गई है। 

विज्ञापन


ताजिकिस्तान के रास्ते 87 भारतीय भी पहुंचेंगे दिल्ली 
काबुल से एयर इंडिया का विमान भी आज सुबह ही उड़ान भर चुका है। इस विमान में 87 भारतीय सवार हैं। इनको ताजिकिस्तान के रास्ते दिल्ली लाया जा रहा है। इसकी जानकारी भी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर दी थी। इसमें दो नेपाली नागरिक भी हैं। 

दोहा से 135 भारतीयों का जत्था भी होगा रवाना 
कतर में भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों में काबुल से दोहा लाए गए 135 भारतीयों के पहले जत्थे को भारत वापस भेजा जा रहा है। कतर में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर बताया कि '135 भारतीयों का पहला जत्था जिन्हें पिछले दिनों काबुल से दोहा लाया गया था, आज रात भारत वापस भेजा जा रहा है। दूतावास के अधिकारियों ने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कांसुलर और रसद सहायता प्रदान की। दूतावास ने कहा कि कतर के अधिकारियों और सभी संबंधितों को इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं।'
विज्ञापन


अफगानिस्तान से रविवार सुबह करीब 500 लोगों के अन्य जगहों से विमानों से भारत लौटने की उम्मीद है। इससे पहले शनिवार को सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत को काबुल से प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई है।

15 अगस्त को तालिबान द्वारा अफगान राजधानी पर कब्जा करने के बाद हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन को नियंत्रित करने वाले अमेरिकी और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) बलों द्वारा अनुमति दी गई है। उनके द्वारा कुल 25 उड़ानें संचालित की जा रही हैं, क्योंकि वे वर्तमान में अपने नागरिकों, हथियारों और उपकरणों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें