फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को मिला था RSS- BJP नेताओं के सिर काटने का टारगेट

Sun, 16 Oct 2016 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट से प्रभावित एक आतंकी समूह के 6 आतंकियों को तीन व्यक्तियों के सिर काटने का निर्देश मिला था, इनमें से दो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के और एक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। ये निर्देश आतंकियों को अफगानिस्तान में बैठे अपने आकाओं से मिला था। इन 6 आतंकियों को इसी महीने की शुरुआत में केरल से गिरफ्तार किया गया। गृहमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'इन आतंकियों को कहा गया था कि इस घटना को वीडियो के रूप में रिकॉर्ड भी करें। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि 29 वर्ष के अबू बशीर उर्फ राशिद को इसके लिए तलवार की व्यवस्था करने को कहा गया था। अबू बशीर पेशे से एक मैकेनिक है। अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है। 

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, 'इन लोगों पर पिछले चार महीनों से निगाह रखी जा रही थी और 2 अक्टूबर को केरल के कन्नूर में एक पहाड़ी (हिलटॉप) से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आतंकी नवंबर में तमिलनाडु में आरएसएस की ओर से आयोजित होने वाली रैली पर हमले की योजना बना रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कुन्नूर में हिलटॉप मीटिंग

फाइल फोटोः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : File Photo
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक इन लोगों को पिछले चार महीनों से सर्विलांस पर रखा गया था, और उन्हें 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। इनमें से मनशीद उर्फ उमर अल हिंदी (30) सितंबर के आखिरी सप्ताह में भारत आया था। मनशीद केरल का रहने वाला है और कतर में काम करता है। 

मनशीद अपने पांच साथियों के साथ ब्लास्ट और हमले की योजना की बनाने के लिए हिलटॉप पर इकट्ठा हुए। एनआईए ने अपने बयान में कहा है कि ये लोग केरल और तमिलनाडु में नेताओं पर हमले की योजना बना रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें