फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRICS LIVE: पाकिस्तान पर PM मोदी का निशाना, कहा- पड़ोसी देश में हैं आतंक की जड़ें

Sun, 16 Oct 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
गोवा में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी कूटनीतिक जंग को जारी रखा है। ब्राजील, रूस, चीन, साउथ अफ्रीका के राष्ट्राध्यक्षों के साथ रविवार को हुई बैठक में मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा जोर शोर से उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना पड़ोसी देश पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स देश शांति, सुधार की आवाज बनेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा है और दुर्भाग्य यह है कि इसका जनक देश हमारे पड़ोस में ही है। बढ़ता आतंकवाद आज मिडिल ईस्ट, पश्चिम एशिया, यूरोप और साउथ एशिया के लिए खतरा बन चुका है। 

ब्रिक्स नेताओं के साथ विस्तारित बैठक में  प्रधानमंत्री ने कहा, 'हम इस राय से एकमत हैं कि आतंकवाद और इसके समर्थकों को सजा मिलनी चाहिए, इनाम नहीं।'  
विज्ञापन
We're united in our belief that terrorism & its supporters hv to be punished, not rewarded: PM Modi at #BRICS leaders restricted meet in Goa pic.twitter.com/E37Umdl5jX — ANI (@ANI_news) October 16, 2016 प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में फैला आतंकवाद एक देश के जरिए आपस में जुड़ा है। यह देश न केवल आतंकियों को पनाह देता है, बल्कि उनकी मानसिकता भी बनाता है। यही मानसिकता राजनीतिक लाभ के लिए आतंकवाद को यूज करती है। इस तरह की मानसिकता की हम निंदा करते हैं। ब्रिक्स के रूप में हमें साथ खड़ा होने और काम करने की जरूरत है।

ब्रिक्स नेताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स देशों को सीसीआईटी (CCIT- Comprehensive Convention on International Terrorism) को स्वीकार के लिए  साथ काम करना चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ व्यावहारिक सहयोग के लिए आगे बढ़ना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि भारत ने हाल ही में पेरिस जलवायु समझौते को स्वीकार किया है। भारत विकास और जलवायु परिवर्तन के बीच तालमेल बिठाकर चलने को प्रतिबद्ध है।  #BRICS leaders restricted meeting underway in Goa, PM Modi says BRICS nations have been a voice for peace, reform,reason & purposeful action pic.twitter.com/Yg1RRLEhvn — ANI (@ANI_news) October 16, 2016 #BRICS leaders restricted meeting underway in Goa, PM Modi says BRICS nations have been a voice for peace, reform,reason & purposeful action pic.twitter.com/Yg1RRLEhvn — ANI (@ANI_news) October 16, 2016 Salcete: Welcome ceremony of BRICS leaders in Goa #BRICSSummit pic.twitter.com/ANG3PmEO1C — ANI (@ANI_news) October 16, 2016 #BRICS leaders restricted meeting underway in Goa, PM Modi says BRICS nations have been a voice for peace, reform,reason & purposeful action pic.twitter.com/Yg1RRLEhvn — ANI (@ANI_news) October 16, 2016

'तालिबान और पाकिस्तान में अंतर नहीं'

नाएला कादरी - फोटो : ANI
ब्रिक्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर बलोच नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। बलोच फ्रीडम मूवमेंट एक्टिविस्ट नाएला कादरी बलोच ने पीएम मोदी के भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान और तालिबान में कोई अंतर नहीं है। हमें दोनों के साथ मिलकर लड़ना होगा। 

उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि दुनिया इसे समझे और अगर कोई पाकिस्तान को फंड देता है, तो उसे भी जिम्मेदार माना जाए। पाकिस्तान ऐसा देश है जो यूरोप और अमेरिका से पैसा लेता है और आतंक को बढ़ावा देने में खर्च करता है। 

बिम्सटेक के नेता भी गोवा पहुंचे

- फोटो : ANI
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात की। श्रीलंका और भूटान ब्रिक्स के सदस्य नहीं है। इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष ब्रिक्स-बिम्सटेक आउटरीच सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गोवा आए हैं। इनके साथ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और म्यांमार की विदेश मंत्री आंग सान सू की भी गोवा पहुंची हैं। Leaders of the BRICS nations pose for a group photograph in Goa #BRICS2016 pic.twitter.com/oWOnJkN1NM — ANI (@ANI_news) October 16, 2016 Myanmar Foreign Minister Aung San Suu Kyi arrives for BIMSTEC in Goa. pic.twitter.com/0r7rZ1KnYD — ANI (@ANI_news) October 16, 2016 Prime Minister of Bangladesh Sheikh Hasina arrives in Goa #BRICS2016 pic.twitter.com/hvJf5sbdoM — ANI (@ANI_news) October 16, 2016
विज्ञापन

आज होगी BIMSTEC मीटिंग

- फोटो : ANI
गोवा में हो रहे BRICS समिट का आज दूसरा दिन है। रविवार को BIMSTEC (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टरल ऐंड इको को-ऑपरेशन) मीटिंग भी होनी है।​ Salcete, Goa: PM Narendra Modi meets the President of Sri Lanka, bilateral talks held #BRICS2016 pic.twitter.com/2lU9OsJdnj — ANI (@ANI_news) October 16, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें