फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान संकट: दिल्ली लाई गई गुरुग्रंथ साहिब की प्रति को मंत्री पुरी ने माथे पर उठाया, अब तक 626 लोग भारत पहुंचे

Tue, 24 Aug 2021 05:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफगानिस्तान से भारतीयों व अन्य लोगों को निकालने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 44 लोग व गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां दिल्ली लाई गईं। 
 
विज्ञापन
एयरपोर्ट से ग्रंथ साहिब को सिर पर उठाकर लाए केंद्रीय मंत्री एचएस पुरी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संकटग्रस्त अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का काम जारी है। मंगलवार को एयर इंडिया के विशेष विमान से गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां व 44 अफगानी सिखों को दिल्ली लाया गया। ग्रंथ साहिब की एक प्रति को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एयरपोर्ट पर उतारे जाने के बाद सिर पर रखा और नंगे पैर चलकर वाहन तक लाए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन भी मौजूद थे। मंत्री पुरी ने बताया कि अब तक अफगानिस्तान से कुल 626 लोग भारत लाए गए हैं। इनमें 228 भारतीय नागरिक हैं। इनमें से 77 अफगानी सिख हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को काबुल से ताजिकिस्तान के दुशांबे होते हुए एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान भारत पहुंची। इसी विमान से गुरू ग्रंथ साहिब की तीनों प्रतियां और 44 अफगान सिख दिल्ली पहुंचे। भारत सरकार के साथ अफगानिस्तान से निकासी प्रयासों में समन्वय करने वालों के अनुसार, गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को दिल्ली के न्यू महावीर नगर में गुरु अर्जन देव जी गुरुद्वारा ले जाया गया। 
 

केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि जो लोग सीएए कानून का विरोध कर रहे थे, वे ही आज इसकी कटआफ डेट को समायोजित करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से आए सेवादारों ने पीएम मोदी व भारत माता के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि उन्हीं की बदौलत हमें, खासकर हिंदुओं व सिखों को सुरक्षित ठिकाना मिला।
विज्ञापन


पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि पर यह कहा
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार ईंधन मूल्यों को लेकर बहुत संवेदनशील है, लेकिन इसके साथ ही सरकार अन्य जिम्मेदारियों के प्रति भी बहुत संवेदनशील है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें