फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'निर्बला' वाले बयान पर अधीर रंजन ने जताया खेद, बोले- सीतारमण मेरी बहन जैसी

Wed, 04 Dec 2019 08:29 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अधीर रंजन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को निर्बला सीतारमण कहने पर खेद जताया है। लोकसभा में बुधवार को अधीर ने कहा कि उनके कहने का गलत अर्थ निकाला गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'वित्त मंत्री मेरी बहन जैसी हैं और मैं खुद उनके भाई की तरह हूं। इसके बावजूद अगर उन्हें मेरी टिप्पणी से दुख हुआ है तो मैं इसके लिए खेद जताता हूं। दरअसल सोमवार को एक बिल पर चर्चा के दौरान अधीर ने कहा था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने मन का कुछ नहीं कर पातीं। ऐसे में मेरा मन करता हैं कि उन्हें मैं निर्बला सीतारमण कहूं। 






अधीर की इस टिप्पणी पर सदन में दो दिन तक भारी हंगामा हुआ। भाजपा ने इसे महिला के अपमान का मामला बताते हुए अधीर से माफी की मांग की। हालांकि सोमवार और मंगलवार को अधीर ने माफी मांगने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन



हैदराबाद घटना पर पीएम मोदी का एक शब्द नहीं बोलना दुखद: कांग्रेस
कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि हैदराबाद में एक युवती के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या की घटना पर ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक शब्द भी नहीं बोलना’ दुखद है। 

पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, मुझे बड़ा अचरज लगता है कि हमारे प्रधानमंत्री जी को इतना वक्त नहीं मिला कि वह इस तरह की घिनौनी घटना के खिलाफ एक शब्द कहें, उसकी निंदा करें। अभी तक उन्होंने एक शब्द नहीं बोला ये बड़ी दुखद बात है। 

उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में इस घटना की निंदा हुई। चौधरी ने कहा, हमारे देश के प्रधानमंत्री जो हर बात पर हर मुद्दे पर बात करते हैं, महीने में एक बार मन की बात भी करते हैं। उन्हें कम से कम इस घटना के खिलाफ बोलना चाहिए था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें