फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Idavela Babu: अभिनेता इडावेला बाबू गिरफ्तार, जमानत पर रिहा; अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न का मामला

Wed, 25 Sep 2024 05:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

इससे पहले दिन में बाबू पूछताछ के लिए कोच्चि में एसआईटी के सामने पेश हुए। पूछताछ सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और दोपहर करीब एक बजे उनकी गिरफ्तारी की गई। एर्णाकुलम टाउन नॉर्थ थाने में 28 अगस्त को बाबू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम अभिनेता इडावेला बाबू को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। एक अभिनेत्री के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की। हालांकि, अदालत से पहले ही मिल चुकी अग्रिम जमानत की वजह से बाबू को मेडिकल जांच के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के यौन शोषण के मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा किसी अभिनेता की यह दूसरी गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


इससे पहले दिन में बाबू पूछताछ के लिए कोच्चि में एसआईटी के सामने पेश हुए। पूछताछ सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और दोपहर करीब एक बजे उनकी गिरफ्तारी की गई। एर्णाकुलम टाउन नॉर्थ थाने में 28 अगस्त को बाबू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट के कुछ हिस्सों को जारी किये जाने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। समिति ने ऐसे मामलों की जांच की थी।

शिकायत के मुताबिक, अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि बाबू ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) की सदस्यता के लिए उनके आवेदन पर चर्चा करने के लिए उन्हें बुलाया था। अभिनेत्री ने दावा कि इस संबंध में कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए बाबू ने उन्हें अपने फ्लैट पर बुलाया, जिसके दौरान उन्होंने कथित तौर पर उनका यौन शोषण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें