फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: गाजा विवाद पर अमेरिकी रुख से नाराज सामाजिक कार्यकर्ता, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी को लौटाई PHD डिग्री

Tue, 26 Mar 2024 05:44 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस्राइल-गाजा के मुद्दे पर अमेरिका के रुख के विरोध में आधिकारिक तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडे ने अपनी पीएचडी डिग्री कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले को लौटा दी है। यूनिवर्सिटी को लिखे पत्र में संदीप पांडे ने कहा कि फलस्तीनियों पर आक्रामकता के चलते बच्चों समेत कई निर्दोष लोगों की हत्या हो गई है। यह विश्वास करना मुश्किल है कि अमेरिका लोकतंत्र और मानवाधिकारों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडे (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल-गाजा के मुद्दे पर अमेरिका के रुख के विरोध में आधिकारिक तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडे ने अपनी पीएचडी डिग्री कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले को लौटा दी है। जनवरी में संदीप पांडे ने गाजा में इस्राइली हमले में अमेरिका की भूमिका के विरोध में अपना प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार लौटाने की घोषणा की थी, जो उन्हें 2002 में दिया गया था। 
विज्ञापन


इस्राइल-गाजा पर अमेरिकी रुख से नाराज संदीप पांडे
साथ ही इस मुद्दे पर सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी को अपनी एमएससी की दोहरी डिग्री भी संदीप पांडे ने लौटा दी है। इन विश्वविद्यालयों को लिखे गए दो पत्रों में संदीप पांडे ने कहा कि चल रहे इस्राइल-गाजा युद्ध में अमेरिका की भूमिका निंदनीय है। मेरा मानना है कि अमेरिका युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता था और फलस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिलाकर समस्या का स्थायी समाधान ढूंढ सकता था, लेकिन इसके बजाए उसने आंख मूंदकर इस्राइल का सैन्य समर्थन करना जारी रखा है।

विश्वास करना मुश्किल कि अमेरिका मानवाधिकारों के साथ खड़ा
यूनिवर्सिटी को लिखे पत्र में संदीप पांडे ने कहा कि फलस्तीनियों पर आक्रामकता के चलते बच्चों समेत कई निर्दोष लोगों की हत्या हो गई है। यह विश्वास करना मुश्किल है कि अमेरिका लोकतंत्र और मानवाधिकारों के साथ खड़ा है। पत्र में पांडे ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के सभी रिकॉर्ड से अपना नाम हटाने का अनुरोध किया और सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी  से भी ऐसा ही अनुरोध किया, जहां से उन्होंने अपनी दोहरी एमएससी डिग्री हासिल की थी।
विज्ञापन


UNSC में संघर्ष विराम के लिए प्रस्ताव हुआ पारित
एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस्राइल के हमले में गाजा में 32 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। हालांकि सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संघर्ष विराम के लिए एक प्रस्ताव पारित करने में कामयाब रही क्योंकि अमेरिका ने वीटो करने के बजाए इस्राइल को नाराज कर दिया, जिससे दोनों करीबी सहयोगियों के बीच तनाव बढ़ गया। प्रस्ताव में गाजा में रखे गए सभी बंधकों की रिहाई का आह्वान किया गया है लेकिन इसमें संघर्ष विराम की शर्त नहीं रखी गई है। अमेरिका ने संघर्ष विराम के आह्वान वाले संयुक्त राष्ट्र के पिछले प्रस्तावों पर वीटो कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें