फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पीड़िता और उसके भाई पर तेजाब से हमला, जेठ और ममिया ससुर पर आरोप

Mon, 24 Sep 2018 06:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले की मूल निवासी तीन तलाक और हलाला पीड़िता पर संभल के वाजिदपुरम में रविवार दोपहर करीब 03.30 बजे बाइक सवार दो लोगों ने तेजाब फेंक दिया। पीड़िता अपने भाई के साथ हतायतनगर निवासी बहनोई के घर से लौट रही थी। वहां से वह मैनाठेर थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके जा रही थी। तेजाब के छींटों से उसके कपड़े गल गए और शरीर के कुछ हिस्से झुलस गए। भाई पर भी कुछ छींटे पड़े। पीड़िता जिला अस्पताल में है। 

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपियों के हौसले इससे बढ़े हुए थे। हमले के बाद पीड़िता ने बहनोई को फोन किया फिर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के भाई का कहना है कि तेजाब बहन के जेठ और ममिया ससुर ने फेंका था। हमले के बाद दोनों की चीख सुन कई लोग रुक गए। इसी दौरान डायल-100 मौके पर पहुंच गई। निजी वाहन से पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और जिला अस्पताल में पीड़िता व उसके भाई का बयान लिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध लग रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार ने पीड़िता के भाई को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक छानबीन में घटना को संदिग्ध माना गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के निष्कर्ष और साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से चला आ रहा था है विवाद  

मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का निकाह संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के गांव में 20 सितंबर 2015 को हुआ था। निकाह के दो माह 24 दिन बाद उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। वह मायके चली गई। मुरादाबाद के महिला थाने में 29 अप्रैल 2016 में उसने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। ससुराल वालों ने समझौता कर 24 दिसंबर 2016 को दोबारा अपने घर ले गए। वहां ससुर ने इसके साथ हलाला किया। इसके बाद वह भागकर नखासा थाने पहुंची तो पुलिस ने मायके भेज दिया। उसने बरेली में मेरा हक फाउंडेशन की संयोजक फरहत नकवी से मिलकर आपबीती सुनाई। उनकी पैरवी पर एजीजी प्रेम प्रकाश ने 01 सितंबर 2018 को आईपीसी की धारा 376 डी के तहत नखासा थाना में पति, सुसर और ममिया ससुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें