वहीं, इस नक्सली हमले के बाद क्षेत्र में हिंसात्मक गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। घटना के विरोध में कुछ प्रदर्शनकारियों ने डंबरीगुड़ा पुलिस स्टेशन में आग लगा दी।
आइजी ऑपरेशन (एंटी नक्सल गतिविधियां) आरपी कोचे ने बताया कि घटना के बाद ओडिशा सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। बीएसएप, एसओजी, सीआरपीएफ और अन्य राज्यों के फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।