फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: भाजपा नेता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भागने की फिराक में था तो पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा

Mon, 29 Jul 2024 10:50 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवगंगा

सार

तमिलनाडु के शिवगंगा इलाके में भाजपा नेता सेल्वाकुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। भाजपा नेता सेल्वाकुमार, शिवगंगा के भाजपा जिला सचिव थे। भाजपा नेता जब अपने ईंट के भट्ठे से घर लौट रहे थे, तभी उन पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला किया।

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के शिवगंगा इलाके में शनिवार रात को एक भारतीय जनता पार्टी नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस बीच पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े एक आरोपी को दबोच लिया है। बताया गया है कि पी वसंतकुनार नाम का आरोपी पुलिस अफसर पर हमला करने के बाद भाग रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। पुलिस का कहना है कि पी वसंतकुमार वानियनगुडी इलाके का रहने वाला है। वह भाजपा नेता सेल्वाकुमार की हत्या करने वाले पांच आरोपियों में शामिल था। 

विज्ञापन


शिवगंगा में क्या हुआ था?
तमिलनाडु के शिवगंगा इलाके में शनिवार रात को एक भाजपा नेता सेल्वाकुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। भाजपा नेता सेल्वाकुमार, शिवगंगा के भाजपा जिला सचिव थे। भाजपा नेता जब अपने ईंट के भट्ठे से घर लौट रहे थे, तभी उन पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला किया। इस घटना की निंदा करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि 'असामाजिक तत्वों को सरकार या पुलिस का कोई डर नहीं हैं। पुलिस सीएम के नियंत्रण में है और वही ये सब राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं।'

कुड्डालोर में एआईएडीएमके के कार्यकर्ता की हत्या
एक अलग घटना में कुड्डालोर इलाके में एआईएडीएमके के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पीड़ित की पहचान पद्मनाभन के रूप में हुई है। एआईएडीएमके नेता पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला किया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।  उधर, राज्य में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की भी हत्या की गई है।
विज्ञापन


विपक्ष ने राज्य सरकार को घेरा
तमिलनाडु में 24 घंटे से भी कम समय में तीन अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोगों की हत्या कर दी गई है। इसे लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार को घेरा है और आरोप लगाया है कि तमिलनाडु में अराजकता का माहौल है और सीएम एमके स्टालिन अक्षम हैं। एआईएडीएमके ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी डीएमके के लोग ही अराजकता फैला रहे हैं और सरकार के दबाव में पुलिस भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें