फेसबुक पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। भागवत पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा नेताओं का गुस्सा फूटपड़ा और वे एसएसपी ऑफिस रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गए। जगदीशपुरा के सौनू बौद्ध नामक एक व्यक्ति ने फेसबुक कमेंट में मोहन भागवत पर अभद्र टिप्पणी की है। गुस्साए बीजेपी नेताओं ने एसएसपी ऑफिस जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। आपको बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का इन दिनों आगरा में हैं। आज उनका आगरा तीसरा दिन है।