फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी विध्वंस को लेकर उद्धव की टिप्पणी पर भड़के अबू आजमी, बोले- ठाकरे न भूलें कि वे राज्य के मुखिया हैं

Thu, 04 Mar 2021 03:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अबू आजमी, सपा प्रमुख महाराष्ट्र - फोटो : Twitter
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने अयोध्या में 1992 में हुए बाबरी विध्वंस को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रति सख्त नाराजगी प्रकट की है। आजमी ने कहा कि ठाकरे यह न भूलें कि वे राज्य के मुखियाा हैं। 

विज्ञापन


बता दें ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र में हिंदुत्व को लेकर भाजपा को नसीहत देते हुए कुछ बातें कहीं थीं। इस पर आजमी ने कहा कि उद्धव ठाकरे भूल गए हैं कि वे सिर्फ शिवसेना नेता नहीं हैं, वे राज्य के प्रमुख हैं। उन्हें ऐसी बातें नहीं कहना चाहिए। आजमी ने यह तक कह दिया कि महाआघाड़ी सरकार में शामिल मुस्लिम मंत्रियों को शर्म आना चाहिए और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 

आजमी ने कहा कि मैं एनसीपी व कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि यह महाआघाड़ी सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर बनी है, लेकिन वह मंंदिर व मस्जिद की बात कर रही है। आपको सोचना है कि आगे आप कैसे सरकार चलाएंगे। बता दें महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस व एनसीपी की महाआघाड़ी सरकार है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के सपा प्रमुख ने आगे कहा कि ठाकरे ने कहा था कि वह महाराष्ट्र में सीएए-एनआरसी लागू नहीं करेंगे। कांग्रेस-एनसीपी ने कहा था कि राज्य में मुस्लिमों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण लागू करेंगे, अब वे सत्ता में हैं। उन्हें कदम उठाना चाहिए। 

यह कहा था मुख्यमंत्री ठाकरे ने
महाराष्ट्र के विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन ठाकरे ने अपने भाषण में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के अभिभाषण, हिंदुत्व, कोरोना, अमित शाह के सिंधुदुर्ग दौरे व औरंगाबाद के नामकरण को लेकर भाजपा को घेरा। ठाकरे ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि वह उन्हें हिंदुत्व का पाठ न पढ़ाए। वह इतनी काबिल नहीं है कि हम उससे हिंदुत्व सीखें।

ठाकरे ने कहा कि जब बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ था उस समय वे सब वहां से भाग खड़े हुए थे। तब शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने कहा था, अगर इस घटना में शिवसैनिक शामिल हैं, तो उन्हें इस पर गर्व है। आज हिंदुत्व की बात करने वाले बताएं हिंदुत्व उस समय कहां चला गया था जब जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ मिलकर भाजपा ने सरकार बनाई थी?
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें