फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल Live: बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले फिल्म जगत की कई हस्तियां टीएमसी में शामिल

Thu, 04 Mar 2021 03:41 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गायिका अदिति मुंशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में सभी पार्टियां जनता को अपनी तरफ करके सरकार बनाने की कोशिश में पूरी तरह से जुट चुकी है। इसी बीच दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद उम्मीदवारो की पहली सूची जारी हो सकती है। इस बैठक में अमित शाह, सुवेंदु अधिकारी और कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता शामिल है। वहीं शिवसेना ने बंगाल में चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। यहां पढ़ें चुनाव से संबंधित हर अपडेट्स-

विज्ञापन


फिल्मी जगत की कई हस्तियां टीएमसी में हुईं शामिल

फिल्म अभिनेता और निर्देशक धीरज पंडित, अभिनेता सुभद्रा मुखर्जी, भाजपा नेता उषा चौधरी, गायिका अदिति मुंशी गुरुवार को टीएमसी में शामिल हो गए।

बंगाल में शिवसेना नहीं लड़ेगी चुनाव
शिवसेना ने पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है और पार्टी एकजुटता के साथ ममता बनर्जी के साथ खड़ी है। यह जानकारी पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने दी।
 

गठबंधन को लेकर जारी है बातचीत
कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने चेन्नई में डीएमके के साथ गठबंधन को लेकर कहा, 'यह अभी तक गतिरोध नहीं बना है, इसपर अभी भी बातचीत चल रही है। मतभेदों को हल कर लिया जाएगा।'
विज्ञापन


नड्डा के घर जारी है बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंच गए हैं। बैठक में कैलाश विजयवर्गीय, सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं। इस बैठक में बंगाल और असम के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और राहुल सिन्हा 
भाजपा नेता सुवेंदु अधकारी और राहुल सिन्हा एक बैठक के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन संयुक्त महासचिव शिवप्रकाश के आवास पर पहुंचे।
 

असम में सीटों को लेकर समझौता 
बुधवार को आगामी असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और उसके सहयोगी दलों, असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर समझौते को बुधवार को अंतिम रूप दे दिया गया। इसकी औपचारिक घोषणा गुरुवार को की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें