फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितना BJP का मासिक खर्च उतने की शराब पी जाते हैं हमारे लोग: UP मंत्री

Sat, 16 Sep 2017 07:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग जन कल्याण मंत्री और सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक जनसभा में विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन


यूपी के मऊ में अतिपिछड़ा, अतिदलित भागीदारी रैली को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा कि यूपी में बीजेपी एक महीने में जितना खर्च करती है उतने का तो उनकी बिरादरी वाले एक दिन में शराब पी जाते हैं।

राजभर ने कहा कि 'जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमसे पूछा कि मैं बिना पैसों के पार्टी कैसे चलाता हूं तो मैंने उन्हें कहा कि मोदी जी आपकी पार्टी का उत्तर प्रदेश में जितना मासिक खर्च है, हमारे समुदाय के लोग रोजाना उतने पैसों की शराब पी जाते हैं।'
विज्ञापन

  Whn asked hw I run the org w/o money,told PM in a day my community consumes liquor equal to ur party's monthly expense in UP: Min OP Rajbhar pic.twitter.com/x1BAMT8Bm8 — ANI UP (@ANINewsUP) September 15, 2017 बता दें कि, राजभर विवादित बयानों की वजह से पहले भी चर्चा में आ चुके हैं। इससे पहले उन्होंने एक रैली में  खुद को गब्बर सिंह बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें