टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी (फाइल)
- फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने अपने संबोधन में पूछा कि वे किसकी गारंटी स्वीकार करेंगे 'दीदी की या मोदी की'।
केंद्र ने कई योजनाओं की धनराशि रोक दी हैं- अभिषेक बनर्जी
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह आरोप लगाते हुए कि राज्य में 2021 विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा ने बंगाल को कई योजनाओं के तहत केंद्रीय धन देना रोक दिया है। उन्होंने लोगों से इस तरह से मतदान करने को कहा कि जिसका नतीजा दिल्ली तक दिखाई दे।
हमने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं बनाईं- अभिषेक बनर्जी
संबोधन के दौरान अभिषेक बनर्जी ने कहा कि लोगों को लक्ष्मीर भंडार, खाद्य साथी और अन्य योजनाएं मिल रही हैं, जो ममता बनर्जी द्वारा शुरू की गई थीं। गौरतलब है कि टीएमसी प्रुमख और सीएम ममता बनर्जी को पार्टी कार्यकर्ता 'दीदी' (बड़ी बहन) कहकर संबोधित करते हैं। अभिषेक बनर्जी जलपाईगुड़ी लोकसभा सीट के लिए टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय के पक्ष में उत्तरी बंगाल के धूपगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, जहां 19 अप्रैल को मतदान होना है।
भाजपा ने जलपाईगुड़ी में कुछ नहीं किया- अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जिन लोगों ने आवास योजना के लिए जलपाईगुड़ी से आवेदन किया है, उन्हें दिसंबर तक पहली किस्त मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि यह दीदी की गारंटी है। अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि जयंत रॉय 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ भाजपा सांसद चुने गए, लेकिन उन्होंने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा ने जयंत रॉय ने जलपाईगुड़ी से दोबारा उम्मीदवार बनाया है।उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा को वोट दिया था, खासकर युवाओं को उन्हें ध्यान देना चाहिए कि भाजपा शासन के तहत भारत लैंगिक अंतर, प्रेस की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और भूख जैसे कई सूचकांकों में फिसल गया है।