फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: अगले मुकाबले से पहले कालीघाट मंदिर के दर्शन करने पहुंचे केकेआर के मेंटर गंभीर, देखें वीडियो

Fri, 12 Apr 2024 09:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल के मौजूदा सीजन में शुरुआत अच्छी रही थी। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते थे, लेकिन चेन्नई में खेल गए पिछले मैच में उसे पांच बार की चैंपियन सीएसके के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हार का सामना करना पड़ा था। टीम अब अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डेंस पर 14 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ मैच खेलना है। इससे पहले टीम के मेंटर गौतम गंभीर और टीम के अन्य कुछ सदस्य कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर पहुंचे और मां काली के दर्शन किए। 
विज्ञापन


फ्रेंचाइजी ने शेयर किया वीडियो
केकेआर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें गंभीर मां काली की पूजा करते दिख रहे हैं। इस दौरान मंदिर के पुजारी गंभीर को विधि विधान से पूजा करा रहे हैं और गंभीर माता को चुनरी चढ़ा रहे हैं तथा उनकी आरती उतार रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने वीडियो शेयर करते हुए बांग्ला और इंग्लिश में कैप्शन लिखा, जय मां काली। 
 

रिंकू और अनुकूल ने किए थे दर्शन
गंभीर से पहले गुरुवार को केकेआरटीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती ने भी कालीघाट पहुंचकर मां काली के दर्शन किए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन खिलाड़ियों का मंदिर के दर्शन करते वीडियो भी शेयर किया। केकेआर के खिलाड़ियों से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने गए थे, जबकि लखनऊ सुपरजाएंट्स के कुछ खिलाड़ी अयोध्या स्थित राम मंदिर गए थे और वहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। 
विज्ञापन

 

इस सीजन अच्छी रही केकेआर की शुरुआत
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल के मौजूदा सीजन में शुरुआत अच्छी रही थी। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते थे, लेकिन चेन्नई में खेल गए पिछले मैच में उसे पांच बार की चैंपियन सीएसके के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर का मुकाबला अब अपने होम ग्राउंड पर होगा जहां टीम की नजरें वापसी पर टिकी होंगी। केकेआर की टीम फिलहाल चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। केकेआर ने गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें